पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धू-धू कर जल उठा गोदाम, ऐसे जला चार करोड़ का सामान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(गंगाब्रिज प्रोजेक्ट के गोदाम में आग)
पटना | दीघा में गंगाब्रिज प्रोजेक्ट में लगी कंपनी के गोदाम में बुधवार दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। गोदाम में वेल्डिंग गैस सिलेंडर, पेंट और फ्लेक्स वायर धू-धू कर जल उठे। तीन घंटे में दस दमकलों ने आग पर काबू पाया। करीब 4 करोड़ का सामान जल गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
गंगाब्रिज प्रोजेक्ट के गोदाम में लगी आग, चार करोड़ का सामान खाक
दीघा स्थित निर्माणाधीन गंगाब्रिज प्रोजेक्ट के निर्माण में लगी कंपनी के गोदाम में बुधवार दोपहर एक बजे आग लग गई। गोदाम में वेल्डिंग गैस सिलेंडर, पेंट व फ्लेक्स वायर सहित अन्य ज्वलनशील सामान से आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हुई। दस दमकलों के साथ दर्जनों अग्निशमन कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्रेन और जेसीबी से गोदाम की दीवार को तोड़ बहुत सामान बाहर निकाला गया।
आग शार्टसर्किट से लगने की बात कही जा रही है। निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास शर्मा के मुताबिक फिलहाल नुकसान का सही आकलन मुश्किल है। गोदाम में रखे करीब नौ हजार लीटर पेंट, कंप्यूटर, ताम्बे के फ्लेक्स वायर, कंप्यूटर, टायर सहित चार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
फोन नहीं लगा, अग्निशमन केंद्र जा कर सूचना दी, फिर भी 40 मिनट लेट
गोदाम से धुआं निकलता देख तुरंत दीघा थाने को सूचना दी गई। फोन नंबर नहीं लगने से एक कर्मचारी को दानापुर स्थित अग्निशमन केंद्र पर भेज सूचित किया गया। जानकारी देने के करीब चालीस मिनट बाद दमकल की पहली गाड़ी पहुंची। वहीं, गोदाम मंे आठ वेल्डिंग गैस सिलेंडरों को आग की चपेट में आने से पहले मजदूरों ने बाहर निकाल लिया।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल आग पर काबू पाने के साथ स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है। मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है ।'' - शिवदीप लांडे, सिटी एसपी
आगे की स्लाइड में देखें घटना की PHOTOS...