पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चिरैयाटांड़ में दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना। चिरैयाटांड़ पुल के पास 20 फीट रास्ते के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। प्रकाश चंद्र यादव व नवीन गुट के बीच इसके पहले मारपीट और पथराव भी हुआ। गोली लगने से ऑटो से जा रहा छात्र अनुराग कुमार (25) घायल हो गया। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल भेजा गया। अनुराग टीपीएस कॉलेज के प्रोफेसर नरेंद्र कुमार सिन्हा का पुत्र है। पथराव में आनंदी कुमार समेत आठ-दस लोग जख्मी हो गए।

सिटी एसपी जयंतकांत के नेतृत्व में सदर डीएसपी कंकड़बाग व जक्कनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बावजूद उपद्रवी गोली चलाते रहे। एक-दो गोली पुलिस की जिप्सी व पास की दीवारों पर भी गोली लगी है। हालत बेकाबू होता देख, पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। उसके बाद सबों को सरेंडर कराते हुए 32 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में प्रकाश चंद्र के अलावा उनके पक्ष के 31 लोग हैं।


पुलिस ने .315 बोर का एक रायफल, 9 जिंदा कारतूस, 6 खोखा, पांच कार, डेढ़ लाख नकद, गाड़ी की चाबी आदि बरामद किए हैं। रायफल प्रकाश चंद्र के पास से मिली। उसके पास कागज नहीं है। पुलिस ने प्रकाश व नवीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नवीन समेत उसके तीन लोगों के अलावा 20-25 अज्ञात लोगों को भी तलाश रही है।