पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. जमीन विवाद में दो गिरहों के बीच चली गोली चलने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों ओर से चल रहे गोली बारी से जहां पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मची हुई थी। वहीं दूसरी ओर कंकड़बाग और जक्कनपुर थाना आपस में सीमा विवाद को लेकर लड़ रही थी।
घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैंयाटाड़ पुल के पास की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 'मधुर मिलन' मैरेज हॉल के मालिक प्रकाश यादव और उनके पड़ोसी नवीन सिंह के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज शाम चार बजे के आस पास दोनों ओर से गोली बारी होने लगी। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोली बारी होने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जबकि घटना स्थला के पास में ही कंकड़बाग थाऩा और जक्कनपुर थाना है।
इस गोली बारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पास के ही एक प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है। जहां पर उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस मामले पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
आगे तस्वीरों में देखिए कैसा था नजारा...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.