पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Five Bodies Found In Boat Accident Chausa

चौसा नाव हादसे में पांच शव मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बक्सर. मंगलवार को चौसा में गंगा नदी के बाजार घाट के पास हुये नाव हादसे में लापता महिलाओं की खोजबीन में प्रशासन जुटा रहा। एनडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों व मछुआरों ने महाजाल लगाकर खोजबीन शुरू की। पांच शव मिले हैं।

सुक्रवलिया देवी (45 वर्ष), चंदा देवी (40 वर्ष), पुष्पा कुमारी (16 वर्ष), कालिंदी कुमारी (12 वर्ष) और संगीता कुमारी (15 वर्ष) का शव गंगा नदी से निकाला गया है। अन्य महिलाओं के शवों को गोताखोरों द्वारा ढूंढऩे का काम जारी है। इस दौरान बाजार घाट पर हजारों की संख्या में भीड़ जुटी रही। डीएम रमण कुमार व एसपी बाबू राम मौजूद रहे।

मृतक के परिजनों को मिले डेढ़-डेढ़ लाख
डीएम रमण कुमार ने मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख का चेक दिया। परिजनों को कबीर अंत्येष्टि की राशि देने की प्रक्रिया जारी है। बाद में मुख्यमंत्री राहत कोष से भी 50-50 हजार की राशि दिये जाने की बात बतायी जा रही है।