पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पांच मवेशी तस्कर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेतिया. भंगहा थाने के नकरदेही बीओपी के एसएसबी जवानों ने बुधवार की रात नेपाल ले जा रहे पांच तस्करों को तीस मवेशियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों को भंगहा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बटालियन के कार्यवाहक सेनानायक राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नकरदेही निवासी नथुनी साह, हरेंद्र नाथ, अच्छेलाल महतो, ललन महतो एवं सनराम महतो तीस मवेशियों को नेपाल में तस्करी के लिए ले जा रहे हंै। भंगहा थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने बताया कि पशु कू्ररता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेजा है।