पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पांच लाख के जाली नोट जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. दरभंगा में पांच लाख रुपए के जाली नोट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने अर्जुन कुमार (20 वर्ष) और दिलीप कुमार (21 वर्ष) को शनिवार की सुबह करीब 8 बजे बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया। जब्त जाली नोट में 1-1 हजार के तीन और पांच-पांच सौ के चार बंडल हैं। गिरफ्तार तस्कर पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र के तेलुहा गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये जिस अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े हैं, वह हर माह करीब एक करोड़ रुपए का जाली नोट बिहार के रास्ते देश में पंप कर रहा है।

डीआरआई को पता चला था कि पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे कलिया चक से दो तस्कर जाली नोटों की खेप लेकर बिहार आ रहे हैं। दोनों डालकोला तक ट्रेन से आए, फिर बस से दरभंगा पहुंचे। उन्हें जाली नोट किसी और व्यक्ति को सौंपना था। नोट लाने के लिए अर्जुन और दिलीप चोरी की बाइक से मालदा गए थे।