पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Former MP Shivanand Tiwari Retires For Politics

जदयू के पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने चुनावी राजनीति से लिया संन्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। तिवारी ने कहा कि अब वे अपने राजनीतिक जीवन को लिपिबद्ध करेंगे और उसे कहानी की शक्ल देंगे। वे लालू और नीतीश से भी निराश हैं। कहा-दोनों ने अहं के कारण अपना और समाज का नुकसान किया। मेरा लालू से 55 जबकि नीतीश से 42 वर्षों का रिश्ता है। आज दोनों ने मुझे अलग कर दिया।
9 दिसंबर को वे 73 वें वर्ष प्रवेश में करेंगे। 72 वर्षों में उन्होंने बहुत कुछ बदलते देखा है। जदयू से निष्कासन के बाद से मेरे राजनीतिक भविष्य को लेकर बहुत लोग मुझसे सवाल पूछते रहे हैं। मैं भी अपने भविष्य के विषय में स्पष्ट नहीं था। उनकी जिन्दगी अराजक सी रही है, जिसमें काफी संघर्ष रहा है। लेकिन संघर्ष में कभी मैंने पीठ नहीं दिखाई। जिंदगी में ज्यादातर फैसला लेने में मैंने दिमाग से ज्यादा दिल की बात मानी है।