पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा के बेटे ने कहा निर्दोष हैं दोषी

पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा के बेटे ने कहा-निर्दोष हैं दोषी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा के पुत्र विजय मिश्रा)
पटना। पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा की हत्या के 39 साल बाद सोमवार को दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। कोर्ट के इस फैसले पर उनके लड़के विजय मिश्रा ने सवाल उठाते हुए कहा ये फैसला न्याय के करीब नहीं है। कोर्ट ने जिसे दोषी करार दिया है वे निर्दोष हैं।
मुख्य आरोपी अभी भी कानून की गिरफ्त से बहुत दूर है। व्यवस्था पर प्रश्न उठाते हुए विजय मिश्रा ने कहा कि जब 40 वर्षो में कानून असली हत्यारे को सजा नहीं दे सकती तो इससे न्याय का अंदाजा लगाया जा सकता है।
एल एन मिश्रा के पोते ऋषि मिश्रा ने पूरे मामले पर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा है कि न्यायलय को पुलिस को ये निर्देश देना चाहिए कि वे अपनी जांच में इस बात का भी पता लगाए कि किसके कहने पर स्व मिश्रा को समस्तीपुर में घायल होने पर इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। इसके साथ ही हमले के वक्त उनके साथ कौन कौन लोग थे।
ये बात हम लोग के साथ साथ पूरा देश भी जानना चाहता है। पटना में उनका पीएमसीएच की जगह आर्मी अस्पताल में इलाज क्यों कराया गया। इसके साथ ही घायल तत्कालीन रेल मंत्री को लेकर पटना को निकली एमआर स्पेशल ट्रेन अपने समय से 8 घंटा लेट क्यों हो गई थी।
स्व मिश्रा जब पटना आए थे तब तक वो जिंदा थे, वे बात कर रहे थे। देश की जनता ये भी जानना चाहती है की समस्तीपुर से पटना आने के क्रम में उनके साथ कौन कौन डॉक्टर उपस्थित थे। इन प्रश्नों का जवाब खोजे बिना ये कोर्ट का फैसला न्यायसंगत नहीं है। ऋषि मिश्रा ने कहा कि माननीय न्यायलय से आग्रह किया की वो अपने फैसले में मेरी गुहार पर भी विचार कर रहे हैं।