(पूर्व डीजीपी आशीष रंजन )
पटना | पूर्व डीजीपी आशीष रंजन सिन्हा बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। आशीष रंजन सिन्हा नीतीश सरकार बनने के समय राज्य के डीजीपी थे। हालांकि सेवानिवृत्त होने के बाद वे राजद में शामिल हो गए थे। पिछला लोकसभा चुनाव उन्होंने नालंदा से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था।
सुशील कुमार मोदी व मंगल पांडेय के समक्ष उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।
तीन रिटायर्ड आईपीएस, एक नेता एक शिक्षाविद् भाजपा में शामिल
पूर्व डीजीपी आशीष रंजन सिन्हा, पूर्व डीजी अशोक कुमार गुप्ता व पूर्व आईपीएस हीरा प्रसाद बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। इनके अलावा जदयू नेता बिट्टू सिंह व शिक्षाविद अवधेश सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय व सुशील मोदी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी हुए।
बिट्टू सिंह जदयू के काफी सक्रिय नेता थे। पिछले दिनों उन्होंने पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र खत्म होने का आरोप लगाते हुए जदयू छोड़ने की घोषणा की थी। अवधेश कुमार सिंह ने कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की है। प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि इनके भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी और मजबूत होगी। उधर, पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि पार्टी जो जिम्मेवारी सौंपेगी, उसे वे ईमानदारी से पूरा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन विधायक उषा विद्यार्थी ने किया। मौके पर प्रेमरंजन पटेल, सुधीर शर्मा, विजय सिंह आदि मौजूद थे।
आगे की स्लाइड में देखें भाजपा में शामिल हुए लोगों की फोटो