फोटो- गांजा तस्कर के साथ लखीसराय पुलिस और एसपी
लखीसराय। कबैया थाना क्षेत्र के मां कैलाश नगर में गुप्त सुचना के अधार पर पुलिस ने एक गांजा तस्कर अजीत शाह को 25 किलोग्राम गांजा के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। गांजा की कीमत तकरीबन चार लाख रूपया आंकी गई है।
कबैया थाना में एस पी अशोक कुमार ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि कबैया थाना क्षेत्र के मां कैलाश नगर से गांजा तस्कर अजीत शाह को 25 किलोग्राम गांजा के साथ साढ़े बारह हजार रूपया नकदी बरामद किया गया है।