पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लुटेरों ने एसपी ऑफिस के पास दो व्यवसायियों को गोली मारी, दो पकडाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरा. भोजपुर एसपी ऑफिस के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने दो व्यवसायी भाईयों से 10 लाख रुपए लूटने की मंशा से उन्हें गोली गोली मार दी। जख्मी हालत में दोनों को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। सुनील प्रसाद की हालत गंभीर है। एसपी अख्तर हुसैन ने बताया, कि मामला कांट्रेक्ट किलिंग से जुड़ा है। मौके पर पुलिस ने दो अपराधियों को दबोच लिया। अपराधी रुपए छीनने में कामयाब नहीं हो सके। अपराधियों के पास से पिस्तौल व कारतूस बरामद हुए।

टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। बिहिया थाने के डाकबंगला मुहल्ला निवासी कपड़ा व्यवसायी लालबाबू प्रसाद के दो पुत्र सुनील कुमार प्रसाद, उम्र 30 वर्ष व विनोद कुमार प्रसाद, उम्र- 27 वर्ष, बिहिया बाजार से 10 लाख रुपए लेकर बाइक से आरा आ रहे थे। एसपी ऑफिस के निकट तीन अपराधियों ने व्यवसायियों की बाइक का रास्ता रोक लिया। दो अपराधी व्यवसायियों से रुपए का बैग लूटने लगे। व्यवसायियों ने विरोध किया।
अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी। सुनील को पेट में व विनोद को हाथ में गोली लगी। लेकिन, दोनों ने बैग नहीं छोड़ा। गिरफ्तार अपराधी आरा श्रीटोला का मंटू कहार व विश्वजीत पासवान बताया जाता है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।