राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष उदय नरायण चौधरी, मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी उपस्थित थे। साथ ही मांझी के समर्थक मंत्री नरेंद्र सिंह, नीतीश मिश्र, विनय बिहारी भी मौजूद थे। राज्यपाल सोमवार की सुबह ही पटना पहुंचे। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, डीजीपी
पीके ठाकुर समेत कई पदाधिकारी वहां शामिल थे।