पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PICS: सिर चढ़कर बोल रहा गरबे का जादू, रंग बिरंगे ड्रेस में आईं गर्ल्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी. सरस बहती हवा,चेहरे पर उत्साह व उमंग, डांडिया रास में लोगों के पैर थक नहीं रहे थे। उम्र की सीमा को छोड़ सभी इस रास में कुछ देर के लिए रच व बस जाना चाहते थे। रविवार की रात इस यादगार पल का संयोजन रोटरी क्लब पटना सिटी सम्राट व इनर व्हील क्लब ने संयुक्त रूप से किया था।
समारोह का उद्घाटन सांसद चिराग पासवान ने किया। समारोह में खास बात यह रही कि डांडिया रास में नेत्रहीन स्कूल की छात्राएं सजधज कर आई थी। इन नेत्रहीन छात्राओं के साथ सांसद चिराग पासवान ने कुछ बिताए इन छात्राओं के साथ डांडिया भी खेला। इससे पूर्व भगवती की आराधना व हुई। संचालन सरोज जायसवाल व राजेश सिन्हा ने किया।
दूसरी ओर पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित बॉल्डविन्स सोफिया स्कूल में दुर्गा पूजा के अवसर पर शुक्रवार को बच्चों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत की। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या अंजु सिंह ने इस पर्व के महत्व को समझाते हुए बच्चों को सदैव सत्य के राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई। किसी ने भक्ति गीत की प्रस्तुति दी तो किसी ने नृत्य की। इस अवसर पर सभी शिक्षक भी मौजूद थे।
डांडिया-गरबा पर धमाल
गुजराती वेश-भूषा में सजी महिलाएं, हाथों में डांडिया। शुक्रवार को यह मौका था, रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की ओर से हाजीगंज स्थित टेंडर हार्टस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित डांडिया-गरबा नृत्य समारोह का। समारोह का उद्घाटन मंत्री रंजू गीता, मुख्य अतिथि एमएलसी ललन सराफ रोटरी मंडलाध्यक्ष बिंदू सिंह थे। गरबा नाइट फेम फाल्गुनी पाठक के गीत ‘गरबा की है आज रात, मिल जुल करे आराधना आज’, ने लोगों को झूमाया।
गरबा कर इकट्ठा की बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि
राजा बाजार ब्रह्म स्थानी गली स्थित विद्या किड्स स्कूल में छोटे बच्चों ने गरबा खेला। दुर्गा पूजा को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में मां दुर्गा और राम दरबार की अनोखी प्रस्तुति पेश की गई। इसी दौरान मान्या, कौशिकी और खुशी ने कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए रुपए भी इकट्ठा किए। यहां उपस्थित शिक्षक और विद्यार्थियों ने मिलकर कुल ग्यारह सौ रुपए इकट्ठा किए। जिसे प्रधानमंत्री बाढ़ पीड़ित योजना में चेक द्वारा भेजा जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की संचालिका नीतू सिन्हा एवं शिक्षिका विनिता सिन्हा ने किया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें