पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाआें की चिंता करना महान काम : जस्टिस रेड्डी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एल. नरसिम्हा रेड्डी ने कहा कि भारत में नारियां पूजी जाती हैं। हर क्षेत्र में स्त्री रूप की ही पूजा होती है। विद्या की देवी सरस्वती हैं तो धन की देवी लक्ष्मी और शौर्य की देवी दुर्गा के रूप में पूजी जाती हैं। मुख्य न्यायाधीश महावीर कैंसर संस्थान में लाइव हिस्टेरोस्कोपी पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संस्थान ने महिलाओं की चिंता कर विश्व प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डाॅ. ओसामा शावकी को आमंत्रित किया है, यह प्रशंसनीय है। डाॅ. ओसामा शावकी ने बताया कि कोई भी काम असंभव नहीं है। संभव और असंभव मस्तिष्क की स्थिति का परिणाम है। यदि, लोग ठान लें कि मुझे ये काम करके दिखाना है तो वह निश्चित रूप से वह काम को अंजाम तक पहुंचा देगा।
डॉ. ओसामा ने कहा कि विश्व में सबसे अधिक महिला डॉक्टर भारत में हैं। उन्होंने कहा कि सात वर्ष पहले भारत आए थे और मुंबई में अपना व्याख्यान दिया। पहले उन्होंने हिंदी सीखी और हिंदी में व्याख्यान दिया, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक उनकी बात पहुंचे। इसकी सराहना हुई। फिर, एक व्यक्ति ने कहा कि क्या वे अंग्रेजी में व्याख्यान दे सकते हैं। वैसे शहरों में भी जहां बिजली नहीं थी वहां जेनरेटर के सहारे कार्यशाला आयोजित की गई और वहां भी उन्होंने व्याख्यान दिया है।
संस्थान की कार्यकारी निदेशक डॉ. मनीषा सिंह ने स्वागत भाषण किया और अंत में पटना ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी की सचिव डॉ. विनीता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन महावीर कैंसर संस्थान के रेडियोथेरेपी विभाग की प्रमुख डॉ. विनीता त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रमिला मोदी, डॉ. अमरकांत झा अमर, डॉ. शांति राय, डॉ. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. विभाषिणी प्रसाद आदि मौजूद थीं।
प्रशंसा भी की
आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. उदयकांत मिश्रा ने संस्थान द्वारा कार्यशाला प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि सबसे बेहतर सर्जन वह है, जो सर्जरी के माध्यम से कैंसर की संपूर्ण गांठ को निकाल देते हैं।
गरीबों को भी देखेें
सफदरजंग अस्पताल के कैंसर सर्जन डॉ. चिंतामणि ने कहा कि मंदिर की आय से ऐसा अस्पताल भी चलाया जा सकता है, जहां अति निर्धन रोगियों का इलाज होता है। देश में सभी तरह सर्जरी की जाती है।
किशोर कुणाल बोले
श्री महावीर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि यह देश का पहला ऐसा ट्रस्ट है जो धर्म और समाज के लिए काम करता है। मौके पर डॉ. कुमकुम सिन्हा न्यायमूर्ति मिहिर कुमार झा भी थे।