पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ground Station Rushed To Immolate Themselves

जमीन नहीं मिली तो थाने पहुंचे आत्मदाह करने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. जक्कनपुर थाना के टीपीएस कॉलेज मोड़ के पास खासमहल में रह रहे पति-पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ बुधवार को आत्मदाह करने के लिए जक्कनपुर थाना पहुंच गए। पति रामदयाल पंडित, पत्नी सुभद्रा देवी, पुत्र अनुपम भारती व अभिनव भारती और पुत्री तनुजा भारती के अचानक थाना पहुंचते ही पुलिस ने इन लोगों को अपने कब्जे में कर थाना भवन के ऊपर ले गई। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने इन लोगों को थाने में रोक लिया है।

रामदयाल का कहना है कि जिस जमीन पर रह रहे हैं वह सरकारी जमीन है। वहां मकान व दुकान बना लिए हैं। इसका किराया कोर्ट में जमा करते हैं। लेकिन जबरन पिंटू यादव इस जमीन को अपना होने का दावा करता है। इन लोगों के पास कोई कागज नहीं है। सुबह में पिंटू ने हम सबों को घर से निकाल दिया। वहीं दूसरी तरफ पिंटू के भाई मिथिलेश कुमार का कहना है कि यह जमीन हमारे पिताजी की थी। पिताजी की मृत्यु के बाद तीन भाईयों में जमीन बंटी।

जिस जमीन में रामदयाल रहता है वह मेरे हिस्से की है। 33 माह से इन लोगों ने किराया नहीं दिया है। दस साल और रहना चाहते हैं। रामदयाल को हमारे विरोधी ने बहका दिया है और ये लोग डराने के लिए आत्मदाह करने का नाटक कर रहे हैं। इन लोगों ने आत्मदाह करने के लिए मीडिया को सूचना दी। वहीं थानेदार मनोज कुमार का कहना है कि जिला प्रशासन ने इस जमीन की जांच की थी। जमीन की मापी हुई जिसमें यह जमीन मिथिलेश का निकला। रामदयाल के पास कोई कागज नहीं है।