पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. टीवी शो रामायण के राम और पुनर्विवाह के यश से अपनी पहचान बनाने वाले गुरमीत चौधरी बुधवार को पटना आए थे। साथ थीं उनकी पत्नी और रिएलिटी शो नच बलिये 6 में डांसिंग पार्टनर देबीना चौधरी।
गुरमीत और देबीना नच बलिये 6 के फाइनल राउंड में पहुंच चुके हैं। अपनी जीत के लिए वोट की अपील करने आए इस अभिनेता से विशेष बातचीत की डीबी स्टार रिपोर्टर अभिमन्यु कुमार साहा ने...
आपका जन्म चंडीगढ़ में हुआ। आपके मां-बाप यहां के हैं। आप बिहारी कैसे?
मेरे पापा आर्मी में थे। देश के लगभग हर कोने में रहा पर शुरू से अपने आप को बिहारी ही माना। भागलपुर मेरा घर है। बिहार से लगाव पुराना है। स्कूल की छुट्टियों के दो महीने बिहार में दादी और नानी के पास ही गुजारता था। नच बलिये में मैंने अपना इंट्रो बिहारी के रूप में ही दिया था।
बिहार की जनता आपको वोट देने के बाद आपसे क्या अपेक्षा करे?
मैं खुद एक बिहारी हूं। बदले में क्या दूंगा। यदि दे सकता हूं तो बदले में मैं नच बलिये की ट्रॉफी बिहार की जनता को समर्पित करूंगा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए गुरमीत ने क्या कहा बिहार के बारे में...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.