पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • He Property Was Home To 1.80 Million Retired Chief Engineer

रिटायर्ड चीफ इंजीनियर के घर मिली 1.80 करोड़ की संपत्ति

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर राम विलास चौधरी के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पर छापे डाले गये। इसमें 1 करोड़ 80 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने यह कार्रवाई की। चौधरी के ठिकाने से 1 लाख 63 हजार नकद के अलावा करीब एक दर्जन बैंक खातों का पता चला है। चौधरी और उनकी पत्नी मंजू चौधरी के नाम से बैंक में 59 लाख रुपए से अधिक जमा हैं।

दो बैंक लॉकर मिले हैं जिन्हें शनिवार को खोला जाएगा। निवेश के दस्तावेज भी मिले हैं। पटना के अलावा बेंगलुरु और ग्रेटर नोएडा में फ्लैट है। चौधरी पिछले साल 31 अगस्त को रिटायर हुए हैं।एसवीयू के आईजी प्रवीण वशिष्ठ ने कहा कि चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है।

रिटायर चीफ इंजीनियर...
इनकी आय के वैध स्रोतों से अनुमानित बचत 44 लाख 70 हजार 506 रुपए है। अभी तक की जांच में इनके पास से आय के ज्ञात स्रोतों से करीब 1 करोड़ 35 लाख 66 हजार 330 रुपए से अधिक की संपत्ति का पता चला है। जमीन और मकान की कीमत काफी कम दिखाई गई है।

यहां हुई छापेमारी
एचआईजी प्लाट नंबर-4 एच/6 बहादुरपुर हाऊसिंग कॉलोनी स्थित मकान
अचल संपत्ति
एचआईजी प्लाट नंबर-4 एच/6 बहादुरपुर हाऊसिंग कॉलोनी में राम विलास चौधरी के नाम पर 3600 वर्ग फुट का प्लॉट-दस्तावेज में दर्शाया गया मूल्य 45 हजार 134 रुपए
एचआईजी प्लॉट नंबर 4एच पर बना हुआ चार मंजिला मकान-दर्शाया गया मूल्य 56 लाख
पत्नी मंजू चौधरी के नाम पर बंगलुरू(शक्ति बिल्डर्स बंगलुरू) में तीन बेड रूम का फ्लैट-दर्शाया गया मूल्य 25 लाख 37 हजार
ग्रेटर नोएडा के लॉ रेसीडेन्सी में फ्लैट लेने के लिए पत्नी मंजू चौधरी और पुत्र गौरव स्वरुप द्वारा लगाया गया पैसा-12 लाख 60 हजार
अचल संपत्ति-96 लाख 42 हजार 134 रुपए

चल संपत्ति
राम विलास चौधरी और उनकी पत्नी मंजू चौधरी के नाम से बचत खातों में जमा रुपए-59 लाख 8 हजार 946
राम विलास चौधरी और उनकी पत्नी मंजू चौधरी के नाम से एमआईएस, शेयर, और एनएससी में डाकघर में जमा राशि-5 लाख 35 हजार
महिंद्रा का एक्सयूवी-500 और एक मारुति जेन कार-17 लाख 87 हजार 606 रुपए
नकद-1 लाख 63 हजार 150 रुपए

कुल चल संपत्ति-83 लाख 94 हजार 702 रुपए
कुल चल-अचल संपत्ति-1 करोड़ 80 लाख 36 हजार 836 रुपए
रिटायरमेंट के पहले से पीछे पड़ी थी एसयूवी
राम विलास चौधरी को शायद इसका आभास भी नहीं था कि रिटायरमेंट का बाद भी उनके घर छापा पड़ सकता है। पर, उन्हें क्या पता था कि एसवीयू पिछले चार-पांच महीनों से ही उनके पीछे पड़ी है।

खातों से लगातार हो रहा था लेन-देन

राम विलास चौधरी के बैंक खातों से लगातार भारी भरकम एमाउंट का ट्रांजेक्शन हो रहा था। एसवीयू सूत्रों के अनुसार उनके परिजनों के खाते में चौधरी के खातों से लाख-दो लाख रुपए अक्सर ट्रांसफर किए जा रहे थे। ऐसा कई बार हुआ। उनके खातों की लगातार मॉनिटरिंग चल रही थी। सूत्रों के अनुसार ट्रांजेक्शन पर फाइनांशियल इंटेलीजेंस यूनिट की मदद से नजर रखी जा रही थी। राम विलास चौधरी की एक बेटी व दो बेटे हैं।

घर की जांच के दौरान ही मिली 26 लाख रुपए की बैंक रसीद
एसवीयू के अधिकारियों को राम विलास चौधरी के घर की तलाशी के दौरान ही बैंक की एक रसीद मिल गई। इससे पता चला कि हाल ही में राम विलास चौधरी के खाते में 26 लाख रुपए आए हैं।

बंद लॉकर में क्या है?
राम विलास चौधरी के घर से दो लॉकर की चाबियां भी मिली हैं। इन्हें शनिवार को खोला जाएगा। इसमें क्या है यह तो खुलने के बाद ही पता चलेगा।