पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Head Teacher Will Also Meet Without Major Niyuktipatra

मुखिया, प्रमुख के बिना भी मिलेंगे शिक्षक नियुक्तिपत्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. बिना मुखिया, प्रमुख, मेयर और जिला परिषद अध्यक्ष के भी शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। लंबे समय से चल रही नियुक्ति प्रक्रिया को खत्म करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि कैम्प में जन-प्रतिनिधियों की गैरहाजिरी में भी यह कार्रवाई पूरी होगी। 29 जनवरी से प्लस टू, 31 जनवरी से हाई स्कूल और दो फरवरी से प्रारंभिक शिक्षक अभ्यर्थियों का कैम्प लगेगा।

कैम्प की तैयारी को लेकर शिक्षा मंत्री पीके शाही की अध्यक्षता में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) की बैठक हुई। शाही ने कहा कि कैम्प में मौजूद रहने के लिए नियोजन इकाइयों के अध्यक्ष और सदस्यों को डीएम निर्देश देंगे। इसके बाद भी वे नहीं आते हैं तो उनकी गैरमौजूदगी में नियुक्ति पत्र देने की कार्रवाई पूरी की जाएगी। लेकिन, नियोजन इकाई के सदस्य सचिव कैंप में नहीं आए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

कैम्प में एक अभ्यर्थी का नाम तीन बार पुकारा जाएगा

कैम्प में हाथोहाथ नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उस समय नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया तो तीन दिनों के अंदर हर हाल में दे दिया जाएगा। कैम्प में मेधा सूची के आधार पर एक अभ्यर्थी का नाम तीन बार पुकारा जाएग। बाद में पहुंचने पर उनके नाम पर विचार सीटें खाली रहने पर अंत में होगा।

नियुक्ति समिति में कौन-कौन: मुखिया पंचायत, प्रमुख प्रखंड, मेयर नगर निगम व जिला परिषद अध्यक्ष जिला परिषद नियोजन इकाई के अध्यक्ष हैं। क्रमश: पंचायत सचिव, बीडीओ, नगर आयुक्त और डीडीसी सदस्य सचिव होते हैं।
कैम्प के लिए निर्देश

हर कैम्प में फोर्स की तैनाती रहेगी
कैम्प की कार्रवाई की वीडियोग्राफी होगी
सीटें खाली रहीं तो एक बार और लगेगा कैम्प
कैम्प के तीन दिन पहले मेधा सूची हर जिले की आधिकारिक साइट पर जारी होगी
कैम्प में पूछताछ केंद्र भी बनेगा
सोमवार को मुख्य सचिव जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से तैयारी का जायजा लेंगे