पटना। पटना नगर निगम के आयुक्त कुलदीप नारायण के निलंबन पर रार जारी है। उनके निलंबन से राज्य की वरिष्ठ नौकरशाही बेहद नाराज है। आईएएस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने शनिवार को मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह से मुलाकात कर अपना विरोध जताया।
उन्होंने निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। वैसे, अब सबकी नजरें सोमवार को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर लगी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली से शाम को लौटे मुख्य सचिव हवाई अड्डे से सीधे दफ्तर पहुंचे, जहां आलोक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एसोसिएशन की टीम ने उनके सामने कुलदीप के निलंबन के आधार पर सवाल उठाए। कुमार ने कहा कि मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया है कि वे सीएम से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि कुलदीप के खिलाफ निहायत ही सामान्य प्रशासनिक मामला है। ऐसे आरोप में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी का निलंबन उचित नहीं है। इस बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने कुलदीप की फाइल नगर विकास विभाग को लौटा दी है। क्योंकि, हाईकोर्ट में दर्ज मामले में कुलदीप ने नगर विकास विभाग को भी पार्टी बनाया है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें कुलदीप नारायण ने जो किया और जो न कर सके...