पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • High Alert In Patna On The Occasion Of Republic Day, Inch Inch Monitor

गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर नजर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए पुलिस किसी भी तरह का जोखिम उठाने के मूड में नहीं है। गुरुवार से ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के साथ ही तलाशी अभियान शुरू कर दी गई है। वहीं पटना जंक्शन से लेकर हवाई अड्डा तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटना समेत जिले के सभी थानेदारों को 27 जनवरी तक अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है। यही नहीं जिले के सभी डीएसपी को सुरक्षा में की गई तलाशी अभियान को लेकर स्टेशन डायरी करने का आदेश दिया गया है।

राजधानी में स्थित मुख्य भवनों, स्मारकों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा को लेकर तलाशी अभियान शुरू कर दी गई है। इसी के तहत पुलिस बम निरोधी दस्ता, डॉग स्क्वॉयड से लैस होकर पटना म्यूजियम गई। इस दौरान पुलिस ने म्यूजियम के चप्पे-चप्पे को खंगाल डाला।

पुलिस महावीर मंदिर भी गई, वहां भी पुलिस ने आधे घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। पटना सिटी में गायघाट स्थित तख्त श्री हरिमंदिरजी में भी पुलिस पहुंची। वहां भी एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। क्विक मोबाइल का मार्च
क्विक मोबाइल की टीम ने अशोक राजपथ पर फ्लैग मार्च किया। टीम अशोक राजपथ से होते हुए महेंद्रू की ओर गई। वहां से बारी पथ होते हुए मुसल्लहपुर, रमना रोड कदमकुआं, स्टेशन गोलंबर, जीपीओ, आर ब्लॉक तक मार्च किया।

जंक्शन पर दो मेटल डिटेक्टर : पटना जंक्शन के पूछताछ केंद्र के पास दो मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। ट्रेन में सुरक्षा बढ़ा दी है। राजेंद्रनगर, दानापुर, पटना साहिब, गया, समेत जिले के सभी स्टेशनों पर जवानों की तैनाती की गई है।
एयरपोर्ट पर हो रही है सघन जांच: पटना हवाई अड्डा के दोनों गेट पर जवानों की तैनाती की गई है। यात्रियों व सामानों की सघन जांच हो रही है।

होटलों में तलाशी अभियान: देर रात सिटी एसपी जयंतकांत के नेतृत्व में होटल सम्राट, होटल बॉब, होटल सिटी सेंटर समेत होटल गली, जमाल रोड, फे्रजर रोड स्थित आठ-दस होटलों में तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें कुछ होटलों में बिना पहचान-पत्र के ही यात्री ठहरे मिले। पुलिस अब इन होटल संचालकों पर कार्रवाई करेगी।

हरिमंदिर साहिब भी नजर आएगा झांकियों में

गणतंत्र दिवस की झांकियों में इस वर्ष तख्त श्री हरिमंदिर साहिब का नजारा भी दिखेगा। पटना की शान को पर्यटन निदेशालय ने अपनी थीम के रूप में तैयार किया है। वहीं, पथ निर्माण विभाग ने रोड एंबुलेंस को अपनी झांकी का थीम बनाया है। समारोह में 12 विभागों ने अपनी झांकी की थीम पर कार्य आरंभ करा दिया है।

झांकी की तैयारियों की समीक्षा कर रहे जिला जन संपर्क पदाधिकारी रवि भूषण सहाय ने बताया कि सभी 12 विभागों की थीम पर कार्य शुरू कर दिया गया है। 10 विभागों ने पहले से अपनी थीम जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी थी। अब दो अन्य विभागों ने भी थीम उपलब्ध करा दी है। पर्यटन निदेशालय सिखों के धर्मस्थल को शानदार तरीके से प्रस्तुत करने की योजना बना रहा है, ताकि बाहर के लोग वहां

जाने के लिए प्रेरित हों। वहीं, पथ निर्माण विभाग सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए रोड एंबुलेंस की योजना को झांकी में
पेश करेगी।

इन थीम पर झांकियां
पर्यटन निदेशालय : तख्त श्री हरिमंदिर गुरुद्वारा
सूचना एवं जन संपर्क विभाग : न्याय के साथ समावेशी विकास
मत्स्य निदेशालय : बिहार के विकास में नीली क्रांति की भूमिका
पंचायती राज विभाग : पंचायत सरकार भवन
जीविका : महिला सशक्तिकरण या स्किलिंग बिहार
कृषि निदेशालय : फूलों की संरक्षित खेती - आय का स्रोत
राज्य स्वास्थ्य समिति : दस का दम- स्वस्थ रहेंगे हम
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग : तेल्हारा उत्खनन
बिहार महादलित विकास मिशन : कौशल विकास एवं शिक्षा के माध्यम से महादलित समुदाय का सशक्तिकरण
बिहार शिक्षा परियोजना : छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के निशक्तबालक-बालिकाओं को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण व जीवन उपयोगी शिक्षा एवं समायोजन का प्रस्ताव
ऊर्जा विभाग : रोशन बिहार - विकसित बिहार
पथ निर्माण विभाग : रोड एंबुलेंस

रिहर्सल आयोजन फ्लॉप
पटना सिटीत्नअनुमंडल प्रशासन के द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 जनवरी को होना है। इसमें भाग लेने वाले स्कूल-कॉलेज के छात्रों का रिहर्सल गुरुवार को पन्नालाल यादव मुक्ताकाश में होना था। मगर इसमें भाग लेने के लिए दो स्कूल किड्स एंड किड्स व लिटिल फ्लावर के ही छात्र पहुंच सके। आयोजन स्थल पर प्रशासन की ओर से कोई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद नहीं थे। आयोजन समिति के सदस्य संजीव यादव, सरोज जायसवाल, विनोद किसलय व आलोक चोपड़ा ही मौजूद थे। कुछ देर बाद ये सब भी यहां से चल दिए।

राजपथ की झांकी में बिहार नहीं
पटनात्नइस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में राजपथ पर बिहार की झांकी नहीं दिखेगी। बिहार सरकार ने तीन झांकी का थीम रक्षा मंत्रालय को भेजा था। इन थीमों में 'शेरशाह एक महान प्रशासक, 'बिक्रमशिला और 'गुरुगोविंद सिंह शामिल था। दो बैठकों के बाद भी स्क्रिनिंग कमेटी द्वारा बिहार की थीम का चयन नहीं किया गया।