पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो डिग्री तापमान गिरा तो बंद हो जाएंगे स्कूल, कई स्कूलों ने बदला समय

दो डिग्री तापमान गिरा तो बंद हो जाएंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने लिया फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: प्रतीकात्मक प्रयोग।
 
पटना. कोहरे से बच्चों को आंशिक राहत मिल गई है। शहर के कई स्कूलों का समय बदल दिया गया है। शहर के सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों ने अपनी समय सारणी में बदलाव किए हैं। अब स्कूल आधे से एक घंटे देरी से खुलेंगे। स्कूल के इस पहल से बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों  भी खुश नजर आए। 
 
ठंड में लगातार हो रहा इजाफा
शहर का तापमान दिन-ब-दिन घटता ही जा रहा है। पिछले पांच दिनों में शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से 11 डिग्री सेलिसियस तक पहुंच चुका है। सबसे ठंडा दिन रविवार को रहा। इस दिन न्यूनतम तापमान 11.06 डिग्री रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री से. रहा।
 
10 डिग्री से नीचे होता है तापमान तो स्कूल किए जाएंगे बंद
ठंड को देखते हुए स्कूल को बंद करने के सवाल पर पटना के जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि तापमान अभी न्यूनतम स्तर तक नहीं पहुंचा है। यदि यह 10 डिग्री के नीचे पहुंचता है तो स्कूल को बंद करने की सूचना जारी कर दी जाएगी।
 
स्कूलों में चल रही है परीक्षा
स्कूल के समय में बदलाव को लेकर कई स्कूलों के प्रबंधक का कहना है कि फिलहाल परीक्षा का मौसम चल रहा है। ऐसे में समय सारणी में बदलाव में काफी दिक्कतें आएंगी। स्कूल में त्योहारों के मौके पर छुट्टियां पहले ही दी जा चुकी है। ऐसे में आगे की छुट्टियां संभव नहीं है। पढ़ाई भी जरूरी है।

लोयला स्कूल
पहले- 8 बजे से 1 बजे
अब- 8.30 बजे से 1 बजे
 
डॉन बॉस्को एकेडमी
पहले- 6.45 बजे से 12.40 बजे
अब- 8 बजे से 1.40 बजे
 
डीएवी खगौल
पहले- 7.30 बजे से 11.30 बजे
अब- 8.30 बजे से 11.30 बजे
 
संत जेवियर हाई स्कूल
पहले- 8.30 बजे से 2.05 बजे
अब- 9.00 बजे से 2.10 बजे