पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Illegal Liquor Seller Beaten Mother And Daughter Stabbed

अवैध शराब विक्रेता की दबंगई, मां को लाठी से पीटा बेटी को चाकू मारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहटा. लई गांव में शुक्रवार शाम एक अवैध शराब दुकानदार ने मां को लाठी-डंडे अौर बेटी को चाकू मार कर लहूलुहान कर दिया। दुकानदार उनके घर के पास अवैध शराब बेचना चाहता था। लेकिन महिला ने इसका विरोध किया था। दुकानदार ने पहले महिला को लाठी-डंडे से पीटा फिर एक घंटे बाद शराब पीकर आया अौर बेटी से बदसलूकी कर उसे चाकू मार दिया। जिससे दोनों लहूलुहान हो गई।
सुशीला देवी अपनी बेटी के साथ पिछले कई दिनों से शाम होते ही कैद हो जाती थी। इसका कारण उसके घर के पास पड़ोसी लोटस साव का बेटा रणजीत वहां अवैध शराब बेचना चाहता था। इसको लेकर उसने आपत्ति जताई तो रणजीत ने उस पर लाठी-डंडे से वार कर घायल कर दिया। एक घंटे बाद वह शराब पीकर वहां फिर पहुंचा और उसकी बेटी सरस्वती से बदसलूकी करने के बाद मारपीट की। घटना के बाद से रणजीत फरार है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
(फोटो- घायल मां-बेटी।)