पटना. पीएमसीएच में सेप्टीसिमिया से पीड़ित रोशन कुमार नामक बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि शिशु विभाग के एक कर्मचारी आॅक्सीजन का सिलेंडर बदलने के लिए पैसे मांग रहा था, नहीं देने पर उसने खाली सिलेंडर लगा दिया, जिससे रोशन की जान चली गई।
एफआईआर दर्ज
रोशन के चाचा राजेंद्र साव और मामा का कहना था कि सांस लेने में उसे दिक्कत हो रही थी। सिलेंडर लगाने की बात आई, तो कर्मचारी ने कहा कि पहले पैसे दो तब आक्सीजन का सिलेंडर लाऊंगा। हमलोग गरीब है इस वजह से पीएमसीएच में इलाज के लिए आए थे। पैसे नहीं दिए तो उसने खाली सिलेंडर लगा दिया और ऑक्सीजन न मिलने से रोशन की मौत हो गई। पीरबहोर थानेदार निसार अहमद ने बताया कि पीएमसीएच के कर्मचारी सुभाष प्रसाद पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
बुधवार रात 10:30 बजे हुई मौत
हालांकि, परिजनों के इस आरोप को अस्पताल प्रशासन ने खारिज कर दिया है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सुधांशु सिंह ने बताया कि आलमगंज का रहने वाले रोशन कुमार के पूरे शरीर में संक्रमण था। वह गंभीर हालत में शिशु विभाग के डॉ. निगम प्रकाश नारायण की यूनिट में भर्ती हुआ था। बुधवार की रात 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। उसके घर वालों ने इस बाबत कोई शिकायत नहीं की है। यदि शिकायत की होती, तो अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी होती और पैसे मांगने वाले कर्मचारी पर तुरंत कार्रवाई की जाती। परिजनों ने एफआईआर भी नहीं किया है। फिर भी विभागाध्यक्ष से इस पूरे प्रकरण की जानकारी मांगी गई है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पैसा मांगने की सूचना नहीं।