फोटो: रामचरित्र मंडल की मौत के बाद उनकी पत्नी दीवा देवी ने भी उनके साथ चिता में जलकर जान दे दी।
पटना। बिहार में पति की जलती चिता में पत्नी के कूद कर मरने का मामला सामने आया है।
घटना सहरसा जिले के परमिनियां गांव की है। गांव के रामचरित्र मंडल (75) की बीमारी की वजह से शनिवार को मौत हो गई थी। देर शाम जब घरवाले दाह संस्कार करके वापस लौटे तो रामचरित्र की पत्नीदीवा (60) घर पर नहीं मिलीं। इसके बाद, वे वापस शमशान की ओर गए। घरवाले जब तक चिता तक पहुंचते, तब तक दिवा देवी की जलकर मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पति की मौत का गम दीवा सहन नहीं कर सकीं और पत्नी की चलती चिता में कूद गईं। माैके पर मौजूद गांव के लोगों ने उन्हें बचाने के बदले जलती चिता में कुछ और लकड़ियां डाल दीं। दीवा की मौके पर ही मौत हो गई। घरवालों का कहना है कि दीवा अपने पति से बहुत प्रेम करती थीं। परिजनों के मुताबिक, वे बार बार कहा करती थीं कि पति के मरने पर वह उनकी चिता के साथ ही जल जाएंगी पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।