पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Injured Passengers Had To Take The Auto Driver Thrown In The Bush

घायल यात्रियों को पीएमसीएच ले जाना था ऑटो चालक ने झाड़ी में फेंका, एक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बीएमपी -16 के पास टेंपो पलटने से एक महिला समेत कई यात्री घायल हो गए थे। इनमें रूबी देवी को सुशील नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जबकि अन्य घायलों को टेंपो चालक खगौल के नर्सिंग होम में ले गया था। जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत देखते हुए बड़े अस्पताल ले जाने के लिए कहा, लेकिन टेंपो चालक ने 65 वर्षीय राजेंद्र सिंह एवं 62 वर्षीय मो. नफीस को अस्पताल ले जाने की बजाए भुसौला दानापुर के सामने नहर के पास झाड़ी में फेंक कर फरार हो गया।
शनिवार सुबह लोगों ने सूचना फुलवारीशरीफ थाने को दी। पुलिस ने बताया कि आरा के धरहरा के निवासी मो. नफीस की मौत हो चुकी थी, जबकि गोविंदपुर वाल्मी निवासी राजेंद्र सिंह को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
टेंपो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मृतक नफीस के साला ने बताया कि उसके बहनोई शुक्रवार शाम खगौल लौटने के दौरान टेंपो पलटने से घायल हो गए थे। थानेदार अब्दुल गफ्फार ने बताया कि अज्ञात टेम्पो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। मुर्गियाचक निवासी रुबी देवी की हालत खतरे से बाहर है।