पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना में जगदंबा ज्वैलस का शटर काटकर चोरी

पटना में जगदंबा ज्वैलस का शटर काटकर चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. चितकोहरा बाजार स्थित जगदंबा ज्वैलर्स का शटर काट कर चोरों ने सोमवार रात 1.5 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों की बेखौफी का आलम यह था कि पूरे का पूरा शटर ही काट दिया। फिर दुकान में घुस कर 10 हजार नगदी सहित 1.50 लाख रुपए जेवरात लिए और आराम से निकल गए।
जाते-जाते जागृति पथ में कई सामान फेंक भी दिया। सुबह सात बजे दुकान मालिक मुन्ना कुमार को बगल के किराना दुकानदार ने फोन पर चोरी की सूचना दी। दुकान पहुंचने के बाद मुन्ना ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्वर्ण व्यापारी संघ के अनूप कृष्ण भी मौके पर पहुंचे और बताया कि इलाके में सर्राफा दुकान से चोरी की यह तीसरी वारदात है, इससे पूर्व चंदन और मंजू ज्वैलर्स का शटर काटकर चोरी हो चुकी है। तीनों चोरी 15 दिन के अंदर हुई है। सर्राफा व्यवसायी इसके खिलाफ जल्द शीर्ष पुलिस पदाधिकारियों से मिल कर सुरक्षा की मांग करेंगे।