पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • JD U General Meeting's Resolution Success Of The Rally...

जदयू के संकल्प रैली की सफलता को लेकर आमसभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखीसराय. जदयू के संकल्प रैली की सफलता को लेकर बुधवार को स्थानीय नया बाजार स्थित आर लाल कॉलेज में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद आरसीपी सिंह के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की एक आमसभा आयोजित की गई। आरसीपी सिंह ने कहा कि हर घर में शौचालय हो इसके लिए बिहार सरकार ने समावेशी योजना चलाकर इसे लागू किया है। स्वंय सहायता समूह बनाकर समाज में आपसी समन्वयता बनाने की अपील की गई। हर गरीब और महादलितों के लिए कई योजना का शुभारम्भ कर उसे धरातल पर लाकर उसका विकास किया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आठ वर्षों में राज्य का समावेशी विकास किया तथा सभी जाति, धर्म के लोगों को जोड़कर काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए आह्वान करते हुए गांव-गांव जाकर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं पार्टी के चुनाव चिन्ह के बारे में जनता को बताने की अपील की।
पार्टी के प्रदेश महासचिव अनील कुमार नेता ने बताया कि आगामी 2 फरवरी को नीतीश कुमार की अगुवाई में गांधी मैदान में जदयू कार्यकर्ताओं की प्रमंडलीय संकल्प रैली होगी। इसमें पार्टी द्वारा घोषित संकल्प रैली की सफलता पर सभा में विचार विमर्श किया गया। विभिन्न जिलों के पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं के समक्ष संगठन में मान-सम्मान, उपेक्षा से आहत होकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की आवाज बुलंद की। उन्होंने मुंगेर प्रमंडल के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं व नेताओं से आह्वान किया कि आगामी दो फरवरी को लखीसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में होने वाली प्रमंडलीय स्तरीय संकल्प रैली को बिहार की ऐतिहासिक रैली बनाने कही।