पटना। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने भाजपा नेता सुशील मोदी से पूछा कि सत्ता मिलने के बाद सीबीआई का नजरिया बदल क्यों जाता है? सोमवार को जदयू प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेता की सीबीआई से मोहब्बत का राज क्या है?
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव कांग्रेस नहीं सीबीआई लड़ रही है? क्या सीबीआई की पारदर्शिता को कायम रखने के लिए इसकी चयन प्रक्रिया और निर्णय प्रक्रिया में कोई बदलाव हुआ है?
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. ठाकुर और बिहार के पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन राय ने राज्य स्वास्थ्य समिति और बिहार मेडिकल सर्विसेज इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन को दवा खरीद के लिए उपयुक्त संस्था है।
इसमें मंत्री की कोई भूमिका नहीं होती है। इसके बावजूद सुमो अपने राजनैतिक स्वार्थ में बेतूका दोषारोपण कर रहे हैं। अगर सुमो अपने पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों की राय से असहमत हैं तो वे डॉ.ठाकुर और चंद्रमोहन को पार्टी के निकाल बाहर करने का साहस करें।
संवैधानिक प्रावधानों के तहत राज्य कार्यपालिका के अधिकार, जांच और दोषी पर कठोरतम कार्रवाई पर सवाल उठाना या किसी अन्य एजेंसी से जांच कराने की मांग करना राजनैतिक घबराहट का परिणाम है।
सुमो को डर है कि कानून के लंबे हाथ ककहीं भाजपा के नेताओं तक ना पहुंच जाएं, इसी के डर से वे सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।