पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. जनता दल यूनाईटेड ने शुक्रवार को तीन उम्मीदवारों के नाम राज्यसभा के लिए घोषित कर दिए। इसके साथ इन तीनों का राज्यसभा जाना पक्का हो गया है। जिनके नाम घोषित किए गए है, उनमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर, पत्रकार हरिवंश और बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष कहकशां परवीन शामिल है। पटना में आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने इन नामों की घोषणा की। कहकशां परवीन ने पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू के टिकट पर कहलगांव सीट से चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उनको हार मिली थी।
बताते चलें कि गुरुवार को जदयू ने अपने तीन मौजूदा सांसदों साबिर अली, शिवानंद तिवारी और एनके सिंह को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजना तय कर लिया था। पार्टी ने इन सांसदों को साफ संकेत दे दिया था कि सांसद बनना है तो लोकसभा चुनाव लडि़ए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच गुरुवार की रात हुई बातचीत में नए उम्मीदवारों को राज्यसभा का टिकट देने पर मोटे तौर पर सहमति बन गई थी। राज्यसभा चुनाव सात फरवरी को होंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.