पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. जदयू ने अपने मौजूदा सांसदों को टिकट क्या काटा, नजारा ही बदल गया। शिवानंद तिवारी नाराज होकर कोप भवन में चले गए, तो साबिर अली की आवाज में पार्टी के इस फैसले के प्रति निर्विकार उदासी साफ सुनाई दे रही थी। उधर, एन के सिंह यह तय नहीं कर पा रहे कि आगे क्या करना है।
जदयू ने इन तीनों को दोबारा टिकट नहीं देने की पटकथा पहले ही लिख रखी थी, फिर भी शुक्रवार की दोपहर तक तीनों सांसदों की हल्की सी उम्मीद बाकी थी। हालांकि शरद यादव द्वारा तीन नए नामों की घोषणा होते ही उनकी आस टूट गई। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नामों की घोषणा होते ही वहां मौजूद नेता और कार्यकर्ता अवाक रह गए।
आमतौर पर मीडिया से दिल खोल कर बात करने वाले शिवानंद तिवारी ने अचानक चुप्पी साध ली। शाम चार बजे लगातार राजधानी और दिल्ली की मीडिया उनको खोजती रही। लेकिन उन्होंने किसी के फोन का जवाब नहीं दिया। घर पर भी सारे दरवाजे बंद रहे। देर रात तक आहत बाबा से मिलने की कोशिश नाकाम रही। बाबा ने कल आने का संदेशा भिजवाकर मिलने वालों को गेट से ही बैरंग लौटा दिया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.