पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन जदयू के तीनों उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। सबसे पहले पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर, उनके बाद कहकशां परवीन और अंत में वरीय पत्रकार हरिवंश ने नामांकन दाखिल किया। सभी उम्मीदवारों का नामांकन पत्र तीन-तीन सेटों में था।
सीएम ने खुद देखा फॉर्म
मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ठीक 11 बजे विधानसभा पहुंचे और अपने कमरे में चले गए। वहां तीनों उम्मीदवार पहले से मौजूद थे। मुख्यमंत्री उम्मीदवारों के फॉर्म को खुद देख लेने के बाद उन्हें साथ लेकर विधानसभा सचिव के कमरे में पहुंचे। वहां संवाददाताओं के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ हो गई कि कई बड़े नेता बाहर ही रह गए।
मुख्यमंत्री प्रत्याशियों को बार-बार टोकते रहे कि पहले अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में नाम लिखिए। शपथ लेने के बाद हस्ताक्षर कीजिएगा। तीनों ही उम्मीदवारों ने ईश्वर की शपथ ली। इस दौरान जदयू के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी जारी रखी।
मौके पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री पीके शाही, राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अनिल पाठक, एमएलसी संजय सिंह, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. रामकिशोर सिंह, लोकप्रकाश सिंह उर्फ पम्पू सिंह, छोटू सिंह, नंदकिशोर कुशवाहा, सचिव अंजुम आरा व ओमप्रकाश सिंह सेतु भी मौजूद थे।
चर्चा में रही साबिर की मौजूदगी
राज्यसभा चुनाव में बेटिकट कर दिए गए सांसद साबिर अली ने विधानसभा पहुंच कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं, शिवानंद तिवारी और एनके सिंह नामांकन के समय नहीं आए। साबिर अली सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के साथ विधानसभा पहुंचे थे।
जदयू उम्मीदवारों में हरिवंश सबसे अमीर
जदयू के उम्मीदवार संपत्ति के मामले में भाजपा उम्मीदवारों के सामने दूर-दूर तक नहीं टिक रहे। जदयू उम्मीदवारों में सबसे अधिक चल-अचल संपत्ति पत्रकार हरिवंश और उनकी पत्नी आशा सिंह के पास (कुल 4.76 करोड़) है। पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर और उनकी पत्नी कुमारी आशा रानी के पास 1.96 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है, जबकि कहकशां परवीन और उनके पति मो. नसीमुद्दीन के पास महज 62 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है।
जदयू उम्मीदवारों की संपत्ति (रुपए में)
कहकशां पति
नकद 53480 18700
बैंक 539378 845929
जेवर 191700 54000
अचल 4098000
कुल 5132610 1279465
रामनाथ पत्नी
नकद 19800 12300
बैंक 2085254 70800
जेवर 55000 275000
अचल 2557400 4096650
कुल 4817454 4801717
हरिवंश पत्नी
नकद 498700 91400
बैंक 3779570 1007278
जेवर 2504000
अचल 22710300 8512900
कुल 33516446 14092204
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.