पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jitan Manjhi Will Wear Shirt Pant In London

लंदन में शर्ट-पैंट में दिखेंगे मांझी, पटना के टेलर से सिलवाई पोशाक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. मुख्यमंत्री का अंदाज लंदन में बदला-बदला-सा दिखेगा। वह इस माह की 21 से 25 तारीख तक इंग्लैंड की यात्रा पर रहेंगे। इंटरनेशनल ग्रोथ सेंटर ने उन्हें आमंत्रित किया है। आमतौर पर धोती-कुर्ता और जैकेट पहनने वाले मुख्यमंत्री वहां पर शर्ट-पैंट और कोट में दिखेंगे।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की यात्रा के लिए राजधानी के एक मशहूर टेलर ने उनके पोशाक की सिलाई की है। कुछ पोशाक रेडीमेड भी खरीदे गए हैं। वह 19 सितंबर को दिल्ली जाएंगे।
अगले दिन वे लंदन रवाना होंगे। वह बिहार में डॉ. जगन्नाथ मिश्र के बाद धोती पहनने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने इससे पहले छात्र जीवन में शर्ट-पैंट पहना था।