पटना. कृषि विभाग में 400 से अधिक क्लास टू अधिकारियों की बहाली होगी। दो दिनों में बीपीएससी को रिक्तियां भेज दी जाएंगी। क्लास टू में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक और उप परियोजना निदेशक आत्मा के 240 पदों पर बहाली होनी है।
इंजीनियरिंग संवर्ग में 66 भर्ती होगी। 35 सहायक निदेशक उद्यान व 34 पौधा संरक्षण पदाधिकारी की भर्ती होगी। अन्य कई पदों पर भी भर्ती होनी है। शैक्षणिक योग्यता कृषि स्नातक है।
बीपीएससी लिखित परीक्षा के आधार पर चयन करेगा। अन्य पदों पर पद के अनुरूप उम्र सीमा और आरक्षण का प्रावधान होगा। लगभग 40 हजार वेतन मिलेगा। इधर, एसएससी के माध्यम से 4200 कृषि समन्वयक की भी नियमित बहाली होनी है।