समुद्र, नदियों ताजे जल के संरक्षण, उनके मूल रूप पारिस्थितिकी की सुरक्षा से संबंधित अध्ययन एक्वाकल्चर के अंतर्गत आता है। एक एक्वाकल्चरिस्ट का काम प्राकृतिक जल स्रोतों या कृत्रिम तालाबों, झीलों या जलाशयों से उत्पन्न विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीव-जंतुओं का व्यावसायिक उत्पादन करना होता है।
उत्पादन की यह प्रक्रिया कई चरणों से होकर गुजरती है इसलिए एक्वाकल्चर में समुद्री जीव-जंतुओं समुद्री वनस्पतियों के उत्पादन में विभिन्न तरह से सहायता करने वाले लोगों की जरूरत होती है। इस क्षेत्र में तकनीक से लेकर प्रबंधन तक कई किस्म के काम होते हैं जिनमें फार्म प्रबंधन, हेचरी प्रबंधन, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट आदि शामिल होते हैं।
वर्तमान की तुलना में पहले एक्वाकल्चर को इतना महत्व नहीं दिया जाता था। लेकिन अब समुद्री खाद्य सामग्री का उपयोग सिर्फ भारत में बढ़ रहा है बल्कि विदेशों में भी इसका निर्यात किया जा रहा है। यही वजह है कि एक्वाकल्चर की मांग और महत्व दोनों बढ़ रहे हैं। साथ ही कमाई की दृष्टि से भी यह एक दमदार क्षेत्र के रूप में उभर रहा है।
उषा अल्बुकर्क
निदेशक, कॅरिअर स्मार्ट लिमिटेड
आगे की स्लाइड में पढ़ें, योग्यता