पटना। कंकड़बाग में रविवार की रात दो गुटों में हुई जमकर पत्थरबाजी कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस इस घटना के पीछे आपसी विवाद बता रही है, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रोड़ाबाजी लड़की को लेकर हुआ है।
यह घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चांदमारी रोड की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब यह मामला शांत हुआ। पुलिस इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।