पटना। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी राज्यपाल से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए हैं। राज्यपाल के सामने मुख्यमंत्री ने अपना दावे पेश किया। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी अपनी सूची राज्यपाल को सौंप दी है।
सूत्रों का कहना है कि मांझी ने राज्यपाल से बहुमत साबित करने के लिए 20 फरवरी तक का समय मांगा है। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी दिल्ली से लौटने के बाद सीधे एयर पोर्ट से राज्यपाल से मिलने पहुंचे।
इससे पहले प्रदेश के वरीय अधिकारी राज्यपाल भवन पहुंचे। राज्यपाल ने इनसे विचार विमर्श किया इसके बाद वे मुख्यमंत्री से मिलें। मुख्यमंत्री के साथ लालू प्रसाद यादव के साले सह पूर्व सांसद साधु यादव, मंत्री विनय बिहारी भी राज्यपाल भवन पहुंचे हैं।
आगे तस्वीरों में देखिए नीतीश कुमार के घर का नजारा....