पटना | श्रम संसाधन विभाग में 782 इंस्ट्रक्टरों सहित 847 पदों पर बहाली होगी। भर्ती मानदेय पर एक वर्ष के लिए होगी। इंस्ट्रक्टर को प्रतिमाह 18 हजार रुपए मिलेंगे। आईटीआई पास भी इंस्ट्रक्टर बन सकेंगे। सीटीआई के पेच से स्थायी भर्ती नहीं होने से विभाग ने संविदा पर बहाली का निर्णय लिया है।
केंद्र ने क्राफ्टमैन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीटीआई) की डिग्री अनिवार्य कर दी है। लेकिन, बिहार में एक भी सीटीआई नहीं है। श्रम मंत्री दुलाल चंद्र गोस्वामी ने बताया कि 65 सरकारी आईटीआई में 1376 इंस्ट्रक्टरों में 782 पद रिक्त हैं।