पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक कन्हैया कुमार के पटना में चार ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 2.04 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ। उनके घर से 16 लाख 61 हजार रुपए कैश मिले हैं। जिनमें से 15.40 लाख तो स्कूल बैग में छिपा कर रखे गए थे।
सहायक निदेशक के छह बैंक खातों का भी पता चला है। साथ ही कई जगह मकान, जमीन और निवेश से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार को शेखपुरा स्थित राजशिला अपार्टमेंट और राजवंशी नगर में साकार इंदु विला स्थित उनके फ्लैट पर भी छापेमारी की।
आगे की स्लाइड्स में जानिए कितनी सम्पत्ती निकली...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.