पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Laloo Discharged From Hospital After Heart Surgery

सर्जरी के बाद अस्‍पताल से लालू को मिली छुट्टी, आते ही मोदी पर साधा निशाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना/मुंबई . राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को शनिवार को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। यहां के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में 27 अगस्त को उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। डिस्चार्ज के वक्त वे पूरी तरह स्वस्थ दिख रहे थे। पत्नी राबड़ी देवी भी उनके साथ मौजूद थीं। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की।
उन्होंने कहा, ‘पिछले 100 दिनों में हमने देश में बहुत कुछ होते हुए देखा है। जम्मू-कश्मीर में बाढ़ आई हुई है, चेन्नई में एक इमारत ढह गई, इसके अलावा और भी कई चीजें हुईं। लेकिन मैं अभी भी उस दिन के इंतजार में हूं जब विदेश में जमा काला धन वापस आएगा। अच्छे दिनों दिखाई देंगे। भाजपा ने देश में राम राज्य लाने का वादा किया था, लेकिन वह रावण राज लेकर आई है।’
मोदी पर साधा निशाना
लालू ने नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया और आरोप लगाया कि वह पिछली सरकार से कुछ भी अलग नहीं कर रहे हैं। लालू ने कहा, ‘वह सिर्फ पिछली यूपीए सरकार की नीतियों और विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। वह न तो कुछ नया लेकर आए हैं और न ही उन्होंने कुछ ऐसा विजन दिया है जो अलग है।’
शुक्रवार को मिले उद्धव ठाकरे
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। अस्पताल में उनसे मिलने वाले नेताओं और प्रशंसकों का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह, चेन्नई के सांसद चिंता मोहन, विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, मो. शाहीन, भाई वीरेंद्र, पूर्व सांसद आलोक मेहता, युवा कांग्रेस के ललन कुमार, जितेंद्र यादव, मनोरमा देवी, बिन्नी यादव, भोजपुरी गायक भरत शर्मा, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पुष्पा शुक्ला, नंदू यादव, सिद्धार्थ सिंह, धर्मवीर मेहता, मो. आलमगीर, अब्दुल वाहीद, राजीव सिंह मिले। इसके पहले शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, अजीत सिंह, पूर्व विधायक हरखू झा धर्मेंद्र सिंह ने मुलाकात की थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें