पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lalu Prasad Yadav To Launch Parivartan Yatra

बिहार में 'परिवर्तन रैली', पटना में जुटेंगे पांच लाख लोग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने 15 मई की परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। बिहार के कोने कोने से लोगों को पटना पहुंचाने के लिए 13 विशेष रेलगाड़ियां चलेंगी। इन्‍हें लालू ने 'परिवर्तन रैली' के लिए बुक कराया है। इसी तरह दूर दराज के इलाकों से कार्यकर्ताओं और जनता को पटना तक लाने के लिए 60 नौकाएं भी पहले से ले ली गई हैं।
पूर्व-मध्य रेलवे से 8, पूर्व रेलवे से 2 और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे से 3 रेलगाड़ियां कुछ समय के अंतराल पर नियत रेलवे स्टेशनों के लिए चलेंगी। चूंकि प्रदेशभर से लोग पटना पहुंचेंगे, इसलिए पटना के सभी स्‍टेशनों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। 'परिवर्तन रैली' के कारण आम यात्रियों को दिक्‍कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए स्‍टेशन पर अधिकारियों एवं पुलिस बलों की विशेष तैनाती की गई। (तस्वीरों में देखिए पूर्व रेलमंत्री लालू की अलबेली अदा, जो है औरों से जुदा!)
गर्मी में लोगों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, इसके लिए खास इंतजाम किया गया है। गांधी मैदान के आसपास 30 पानी के टैंकर रहेंगे। इसके साथ 100 से अधिक टैंकर जगह-जगह रहेंगे। कई स्थानों पर राजद नेताओं ने प्याऊ की व्यवस्था की है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से पेयजल का इंतजाम किया गया है। कई संगठनों की ओर से भी प्याऊ बनाए गए हैं।
लेकिन रैली में आने वाले लोगों को धूप से बचाव की व्यवस्था नहीं है। राजद नेताओं को उम्मीद है कि मौसम का मिजाज नरम रहेगा तथा तेज हवा चलेगी। मीडिया और विशिष्ट अतिथि को छाया में बैठाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन आम आदमी धूप में ही बैठेगा।
PHOTO : परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे लालू प्रसाद यादव।

6 कारण: 2014 में भी आखिर क्यों बीजेपी का साथ नहीं छोड़ेंगे नीतीश

बिहार के सीएम का है 'खस्ता हाल', सर्किट हाउस का किराया चुकाना भी है मुहाल?

...तो क्‍या बीजेपी को साइड कर पीएम बनना चाहते हैं नीतीश कुमार?

अब भी दूध बेचते हैं लालू और राबड़ी!

कुर्सी पर बने रहने का रिकॉर्ड तो बना, पर 5 कमियों से नहीं पार पा सकीं सोनिया