पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lalu Yadav Poster As Sri Krishna In Parivartan Rally Patna Bihar

भारत माता 'सोनिया' और हनुमान 'सचिन' के बाद लालू बने कृष्ण, नहीं हुआ बवाल!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेताओं को भगवान बनाकर दिखाना आजकल समर्थकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। कभी सोनिया गांधी को भारत माता के रूप में दिखाया गया तो कभी सचिन तेंडुलकर को विष्णु और हनुमान के रूप में दिखाया गया। इन सबका विरोध भी हुआ था, मामले भी दर्ज हुए लेकिन समर्थकों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
अब नया मामला बिहार में आज रैली कर रहे लालू यादव से जुड़ गया है। लालू यादव एक तस्वीर में श्री कृष्ण बने हुए हैं। उसके नीचे राजद के प्रदेश सचिव रमेश कुमार चंद्रवंशी की तस्वीर है। हालांकि, जिस तरह से सोनिया गांधी और सचिन तेंडुलकर के मामले में विवाद हुआ था, ऐसे किसी विवाद की कोई सूचना नहीं है।
देखिए लालू यादव की रैली से जुड़ी कुछ और तस्वीरें...