पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीरचंद पटेल पथ पर एक नेता जी की टिप्पणी ने सबको चौंका दिया।

मांझी रॉक्स...जेडीयू शॉक्ड!

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की जदयू की कोशिश के बाद मांझी समर्थक उग्र हो गए हैं। शुक्रवार को मांझी समर्थकों ने नीतीश का पुतला जलाया और जदयू कार्यालय के सामने नीतीश के खिलाफ नारे लगाने लगे। इसके बाद जदयू ऑफिस से कुछ लोग बाहर निकले और नीतीश जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इसके बाद मांझी समर्थकों ने नीतीश समर्थकों की पिटाई कर दी।
मांझी रॉक्स...जेडीयू शॉक्ड!
मांझी रॉक्स...जेडीयू शॉक्ड! बिहार में अचानक बदले राजनीतिक घटनाक्रम पर वीरचंद पटेल पथ पर एक नेता जी की टिप्पणी ने एक पल के लिए सबको चौंका दिया। कार्यकर्ताओं ने हड़बड़ा कर पूछा- फिर कुछ हुआ क्या? इस्तीफा-उस्तिफा दे दिए का? नेताजी तीर की तरह छूटे- टीवी देखिए टीवी...। सब क्लियर हो जाएगा। यमराज भी गए, महाभारत भी शुरू हो गया। फिर धीरे से बोले- मांझी जी अइसा रॉकिंग बयान दे दिए हैं कि...।
तब तक एक और सक्रिय कार्यकर्ता पूरे डिटेल के साथ पहुंचे। एक-एक शब्द बांच दिया। किसको यमराज कहा और किसको पागल। कैसे बजा महाभारत का डंका। सब सन्न! बात चल ही रही थी कि अचानक मुर्दाबाद का हल्ला हुआ...। मुर्दाबाद-मुर्दाबाद...। धीरे-धीरे पानी की तरह बढ़ती भीड़। जदयू कार्यालय के सामने नीतीश कुमार का पुतला दहन कार्यक्रम शुरू ही हुआ था कि...ऐ..अरे...हो...छोड़..न...अससे..कइसे...गट्‌टा छोड़...तू पुतला छोड़..धंसोड़बे..अर्रे..अर्रे..ले..ले..। चटाक.... धपाक..पकड़...मार..।
अचानक बदली इस स्क्रिप्ट से जो जहां था वहीं थम गया...इ का..इ का..अर्रे..अर्रे...मार रहा है..! अरे..धरिए..छाती पर फैट से मारेगा रे..आएं.? तू हम्मर पुतला छिनेगा रे...आएं? मामला ऐसा बढ़ा कि एक नेताजी के मुंह से फूट पड़ा- क्राइसिस इन राजनीति एंड कार्यकर्ता इन एक्शन। भाग जल्दी होलव बवाल। देखते ही देखते जदयू कार्यालय के बाहर झड़प की खबर नेताओं-कार्यकर्ताओं तक जा पहुंची! बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच यह नई स्थिति थी।
बहुमत के पहाड़ पर चढ़ने की दोनों खेमे की बेताबी के बीच ताजा हिलेरियस खबर। वीरचंद पटेल पथ पर जो जहां था मोबाइल से सीधा प्रसारण सुनाने को बेताब- सर बड़का बवाल होल है...! पुतला फुकेंवाला सब गरमाएल है! पुलिस-उलिस भी है..। उधर से क्या जवाब आया पता नहीं, लेकिन चेहरे की बेचैनी बयां कर गई कि सहायता पहुंचने में अभी देर होगी..। मामला इस कदर बिगड़ेगा किसी को अंदाजा भी रहा होगा शायद..। जदयू कार्यालय के भीतर रिक्शा घुसा कर लाउडस्पीकर पर नारेबाजी..। हड़बड़ी में बिना इग्निशन ऑन किए मोटर साइकिल का किक मार रहे नेता जी अंतत: पैदल ही भागे..। एक ने टोका- मोटर सइकिलवा भिया..? बोले- इंश्योरेंस है...!