पटना. लोजपा ने राज्य में बढ़ते अपराध और पार्टी नेताओं पर हुए हमले के खिलाफ मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। युवा लोजपा के नेता कृष्णा सिंह के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि पहले नीतीश कुमार और फिर जीतन राम मांझी की सरकार में राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं।
लोकसभा में नालंदा के लोजपा उम्मीदवार सत्यानांद शर्मा पर वहां के सांसद के इशारे में जानलेवा हमला किया गया। पार्टी ने मांग की कि इस घटना के दोषियों को सजा दी जाय और सत्यानंद शर्मा को सुरक्षा प्रदान की जाय।
उक्त अवसर पर लोजपा के सुधीर चंद्रवंशी, मुकेश पाल, रवि किशोर, राहुल शर्मा, भूषण पासवान, सौलत राही, केएन शर्मा, कामता चंद्रवंशी, सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे।