पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Love Jihad Banka Took Off Several Students Taken Custody

बांका में लव जेहाद को लेकर बंद, कई छात्रों को लिया गया हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: बंद समर्थकों ने ट्रेन भी रोका।
बांका/पटना. लव जेहाद को लेकर बांका बंद के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। कई बार पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोंक झोक हुई। स्थिति बेकाबू होता देख बांका के अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी शशि शंकर ने करीब चालीस बंद समर्थकों को हिरासत में ले लिया। इस सभी को दोपहर बाद पीआर बॉण्ड पर छोड़ दिया गया।
रविवार को किया था बंद का एलान
लव जेहाद को लेकर सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित अन्य समर्थित दलों ने बांका बंद का आह‌्वाण किया था। इसके लिये एहतियात के तौर पर बंद समर्थकों द्वारा सोमवार को बंद और आमजन से सहयोग करने की अपील की गई थी। बंद समर्थकों ने एक मोटर साइिकल जुलूस भी निकाला था। सोमवार सुबह होते ही सैकड़ों की संख्या में बंद समर्थक सड़क पर उतर आए। सबसे पहले छात्रों ने बांका जंक्शन पर बांका राजेन्द्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को आधे घंटे रोके रखा। इसके बाद छात्र जगतपुर के पास एक मैजिक ड्राइवर की पिटाई कर दी और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
महिला और उसका बच्चा जख्मी
इस बीच सभी बंद समर्थक बांका गांधी चौक, शिवाजी चौक, शास्त्री चौक सहित मुख्य मार्गों पर प्रदर्शन किया और लव जेहाद बंद करो, दोषी को सजा दो, जय श्री राम, हिन्दूत्व जिन्दाबाद के नारे लगाये। छात्रों ने बांका पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित मछली बाजार में प्रवेश कर सारी मछलियां फेंक दीं। इस पर पुलिस उग्र हो गई और लाठी चार्ज कर दिया। इस बीच बंद समर्थक एकजुट होकर वीर कुंवर सिंह मैदान गये। जहां बंद शांतिपूर्ण कराने को लेकर बैठक करने लगे। इसी क्रम में एक छात्र ने एक विशेष समुदाय के युवक के साथ मारपीट कर दी। बीच-बीच में पुलिस और छात्रों के साथ नोंकझोक होती रही। मामला तब गंभीर हो गया जब बंद समर्थक के बाइक से एक महिला और उसका बच्चा जख्मी हो गया। दोनों मां-बेटे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनहोनी की आशंका को लेकर मामले की गंभीरता से लेते हुए बांका के अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी शशि शंकर और थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने करीब चालीस छात्रों को हिरासत में ले लिया।
आगे देखिए संबंधित तस्वीरें...