पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैडम, बहू मारपीट कर घर के काम कराती है

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. 'मैडम, मेरे पति सीताराम जी की मौत हो चुकी है। बड़ा बेटा संजय आनंद और बहू अनुपमा मारपीट करते हैं। घर का काम मुझसे कराते हैं। मेरी जान को खतरा है। खाजेकलां थाना क्षेत्र के तारणी प्रसाद लेन की कलावती देवी बुधवार को कार्यपालक दंडाधिकारी अंजना रानी के सामने रो कर फरियाद की।

गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के पास रहने वाली महादलित परिवार की ममता देवी, मुन्नी देवी, लालती देवी, रामपति देवी, वीणा देवी, खैरून निशा सहित 244 परिवार ने आवेदन देकर कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उन्हें यहां से नहीं उजाड़ा जाना चाहिए।

खुसरूपुर थाना के बड़ी संगत घट्टी की राजमणि देवी ने कहा कि उनके देवर अजय ठाकुर ने उसके हिस्से की जमीन बेच दी है। पाटलिपुत्र रजक संघ ने मंगल तालाब के धोबी घाट की दुर्दशा व उसके रखरखाव के लिए कमेटी गठित करने की गुहार लगाई। लोगों की समस्या सुन रहीं कार्यपालक दंडाधिकारी ने कहा, सभी मामलों को निष्पादन के लिए संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट मांगी जाएगी।