पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Madarsa Board Chairman Suspended In Bihar

आंसरबुक और वित्तीय अनियमितता के मामले में मदरसा बोर्ड चेयरमैन को हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | सरकार ने शुक्रवार को मदरसा बोर्ड के चेयरमैन मुमताज आलम को हटा दिया। उन पर फौकानिया व मौलवी परीक्षा 2013 की उत्तरपुस्तिकाओं को बिना जांचे रिजल्ट जारी करने और वित्तीय अनियमितता का आरोप है। सरकार ने इसकी जांच तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा के विशेष निदेशक आशुतोष कुमार से कराई। जांच में पाया गया कि रिजल्ट के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए कॉपियों को बेच दिया गया।

आलम का कार्यकाल 4 जनवरी 2015 को खत्म होने वाला था। आलम की जगह माध्यमिक शिक्षा के विशेष निदेशक सुरेश चौधरी को चेयरमैन का प्रभार दिया गया है। चौधरी ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस बीच आलम ने कहा कि वे सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।
(Photo- दैनिक भास्कर ने ही सबसे पहले मामले का खुलासा किया था। इसी के बाद जांच कराई गई।)