नवादा. रजौली थाना के आधे दर्जन गांव में उत्पाद विभाग और रजौली पुलिस ने छापेमारी कर 31 अवैध शराब की भटिठयों को ध्वस्त कर दिया । उत्पाद अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि आज रजौली थाना के फुलवरिया, सतगीर, करमाटला और मुरहेना समेत आधे दर्जन गांवों में उत्पाद विभाग और रजौैली पुलिस की संयुक्त छापेमारी की गई।
इस छापेमारी में अवैध रूप से संचालित 31 शराब भटिठयों को ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस ने 25 हजार 900 किलोग्राम जावा महुआ और दो हजार 520 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया है। इस सिलसिले में सतगीर से विसु दास को गिरफ्तार किया गया है।
हालांकि कई लोग भागने में सफल हो गए। लेकिन भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने वाले संयत्र को जब्त कर लिया गया है।