सासाराम/पटना. 2011 में 16 मार्च को रोहतास जिला के नोखा बैंक ऑफ इंडिया लूट कांड के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी निशानदेही पर गिरोह को दो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से लूट की मारुती स्वीफ्ट कार, एक देशी पिस्तौल, दर्जन भर जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
रोहतास एसपी चंदन कुशवाहा ने बताया कि 2011 में बैंक ऑफ इंडिया से दिन दहाड़े 64 लाख रुपए लूटे जाने के मामले में पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड रामाशंकर तिवारी उर्फ बिगन तिवारी को जमुहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ शुरू हुई तो उसने गिरोह के दो अन्य सदस्यों को नोखा के ठेकही बलराम निवासी शक्तिधर चौधरी और अमरा तलाब के राकेश कुमार की इस घटना में संलिप्ता बताई। जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा।
इन अपराधियों ने पूछताछ के दौरान सासाराम के कपड़ा व्यवसायी संजय कुशवाहा हत्या कांड में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस उस कांड से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुट गई है।