पटना। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समर्थक विधायक बिहार विधान सभा का अगला चुनाव अपनी नई पार्टी की बैनर तले लड़ेंगे। इस बात के संकेत मंत्री वृषिण पटेल ने दी है। जीतन राम मांझी को 19 फरवरी तक जीवन दान मिल गया है।
राज्यपाल ने मांझी को 20 फरवरी को अपना बहुमत साबित करने को कहा है। 20 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री को विश्वासमत प्राप्त करने को कहा गया है।
मंत्री वृषिण पटेल ने कहा है कि राज्यपाल ने संवैधानिक फैसला लिया है। वृषिण ने कहा कि अगला चुनाव वे मांझी के नेतृत्व मे ही लड़ा जाएगा और विरोधी दल के लोगों को आटे-दाल का भाव जनता चुनाव में बता देगी।