पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Manish World's Top 10 In The NIT Engineers

एनआईटी का मनीष दुनिया के टॉप 10 इंजीनियर्स में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पटना एनआईटी का मनीष आनंद सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दुनिया के 10 नए चेहरों में शामिल हो गया है। छठे सेमेस्टर का छात्र मनीष अमेरिकन सोसायटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स की ओर से जारी की गई एक लिस्ट में पहला भारतीय है। संस्था की ओर से यह लिस्ट पटना एनआईटी कॉलेज एडिशन कैटेगरी में जारी की गई है। इसमें शामिल होने के लिए सोसायटी की ओर से दुनिया भर से छात्रों के आवेदन मांगे गए थे।
भारत समेत दुनिया भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों के सिविल इंजीनियरिंग के दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों ने हिस्सा लिया था। मनीष की इस उपलब्धि की सूचना एनआईटी पटना की वेबसाइट पर भी है।
वेबसाइट पर लिखा है कि अमेरिकी संस्था का यह कार्यक्रम दुनिया भर में युवा सिविल इंजीनियरों को बढ़ावा देने के लिए होता है।एनआइटी पटना के निदेशक प्रो. अशोक डे और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव सिन्हा ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए मनिष कैसे बना दुनिया के टॉप इंजीनियर ...